फ्लाईबिग ने कीं गुवाहाटी-सिलचर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू कीं। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी से सिलचर के लिए कुल 63 यात्रियों ने उड़ान भरी। यह असम में फ्लाईबिग एयरलाइंस की दूसरी सेवा है। इसकी पहली सेवा एक मई को गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी सेक्टर में शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें - गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ सप्ताह पहले क्यों नहीं उठाए जरूरी कदम, क्यों जलने दिया मणिपुर को : कांग्रेस

गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी रूट पर फ्लाईबिग की उड़ानों को असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसीएल) की मदद मिलेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ सबसे कम किराए के साथ गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ और सिलचर के बीच संचालित इन दोनों सेवाओं से ऊपरी असम और बराक घाटी के लोगों को काफी मदद मिलेगी।

हम अपने लोगों की हर संभव तरीके से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’ गुवाहाटी से सिलचर के लिए सुबह 7.30 बजे उड़ान का परिचालन होगा जबकि सिलचर से गुवाहाटी के लिए उड़ान का समय प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें - विस्तारा ने मुंबई-लंदन के बीच शुरू की सीधी उड़ान

संबंधित समाचार