सुलतानपुर : मॉर्निंग वॉक करने निकली महिला से बदमाशों ने की छिनैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर । महिलाओं का मॉर्निंग वॉक करना अब खतरे से खाली नहीं, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने छिनैती की और फरार हो गए। डरी सहमी पीड़ित महिला तत्काल घर पहुंची और पति को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पति ने पुलिस को तहरीर दी और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से महिलाओं में खौफ है, पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा निवासी मिठाई लाल की पत्नी सुमित्रा गुरुवार की सुबह लगभग 05:30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। राधा कृष्ण मंदिर के निकट पहुंची थी, कि तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनकी लॉकेट व चैन छीन कर भाग गये। पीड़िता थोड़ी ही देर में घर पहुंची और अपने पति को वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता के पति मिठाई लाल तत्काल आकर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बदमाशों की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : राजधानी सेवा के तहत मिलेगीं 9 बसें, बसों का किराया होगा 10% अधिक

संबंधित समाचार