पीलीभीत: स्पा सेंटर संचालक पर बनाया दबाब तो दिल्ली में मिला छात्र, जानिए पूरा मामला
सातवें दिन दिल्ली से बरामद हुआ बीबीए का छात्र, पुलिस को राहत
पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। आखिरकार गले की फांस बनती जा रही बीबीए के छात्र के लापता होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ही लिया। सातवें दिन पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर लिया है। अब उसे एसओजी टीम पूरनपुर लेकर आ रही है। बताते हैं कि स्पा सेंटर संचालक छात्र का मित्र है। उसके जरिए दबाव बनाते ही छात्र ने परिवार से बात करने को मोबाइल ऑन किया और लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली।
नगर के मोहल्ला चौक निवासी सर्राफा व्यापारी सतीश वर्मा का भतीजा जतिन 26 मई को सिद्धि विनायक कॉलेज बरेली जाने की बात कहकर घर से सुबह सात बजे निकला था। उसके बाद से वह लापता था। कई जगह तलाशने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। परिजन और व्यापारियों के विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में दौड़ भाग तेज की। उसके बाद बरेली में छापा मारकर कुछ महिलाओं और स्पा सेंटर के नौकर को पकड़ा था। उनसे लंबी पूछताछ चली थी। इसके अलावा दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति जोकि बरेली में स्पा सेंटर संचालित करता है।
वह भी रडार पर आ गया था। पुलिस स्पा सेंटर संचालक तक पहुंची और फिर आखिरकार छात्र को दिल्ली से बरामद कर लिया। एसओजी टीम के साथ उसे पूरनपुर लाया जा रहा है। बताते हैं उसकी बात परिवार के कुछ सदस्यों से भी करा दी गई। फिर कुछ रिश्तेदार भी दिल्ली चले गए थे। छात्र के मिलने के बाद परिजन और पुलिस दोनों को राहत मिली है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि छात्र खुद ही गया।
परिजनों को बिना बताए बरेली और दिल्ली चला गया था। पुलिस टीम और एसओजी ने छात्र के बैंक अकाउंट की जानकारी की। इसके अलावा अन्य माध्यमों से सुरागरसी चलती रही। छात्र के मित्र को हिरासत में लिया और उसके सहारे जब छात्र पर दबाव बनाया गया तो उसने अपने परिजनों को सूचना देने के लिए फोन ऑन कर लिया। फिर लोकेशन ट्रेस होते ही टीम ने बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: अरे...गोशाला में गोवंश ही नहीं, चल रही प्रधान पुत्र के तिलक की दावत, जानिए पूरा मामला
