आज का इतिहास: आज के दिन ही माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का किया था ऐलान, जानिए अन्य घटनाएं

आज का इतिहास: आज के दिन ही माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का किया था ऐलान, जानिए अन्य घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में कई प्रमुख घटनाएं हुईं थी। 03 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1867- भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म। 1901- ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।
1915- ब्रितिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया।
1918- महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में हिंदी साहित्य सम्मेलन आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिंदी देश की राजभाषा बनी।
1924- तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।
1930- भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म।
1943- संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947- ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। 1959- सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।
1974- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनाना कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।
1985- भारत सरकार ने सप्ताह में पांच दिन का कार्य दिवस शुरू किया।
1999- होवरक्राफ्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।
2004- केन फोर्ड 2004 में नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005- फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।
2014- तत्कालीन केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।