पिथौरागढ़:  एक बार फिर दरकी चट्टान, आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्री फंसे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क धारचूला से 45 किमी आगे लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्री फंस गए थे।

यात्रियों को सुरक्षित धारचूला ले जाया गया। उत्तराखंड पुलिस द्वारा इसका वीडियो भी जारी किया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। एसडीआरएफ टीम ने 40 तीर्थयात्रियों को सकुशल बरामद कर दिया गया है। 

बता दें कि यहां पर करीब 120 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। सड़क बंद होने से धारचूला और गुंजी में तीन सौ से अधिक यात्री फंस गए हैं। बार-बार सड़क बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

संबंधित समाचार