रुद्रपुर: ससुर व साले पर लगाया धमकाने व चोरी का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। युवक ने पत्नी सहित ससुराल वालों पर प्रताड़ित और साले पर तमंचा दिखाकर धमकाने और ससुर पर घर में घुसकर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फ्रेंड सर्किल कॉलोनी निवासी आनंद जय सिंह ने बताया कि उसका विवाह 10 साल पूर्व गदरपुर निवासी वार्ड एक व हाल निवासी राजीव कॉलोनी टिब्बा रोड लुधियाना की एक युवती से हुआ था।

आरोप है कि पत्नी बिना बताए अपने मायके आती जाती रही। इस कारण वह शादी के तीन साल बाद घर से बाहर रहने लगा। बावजूद पत्नी परिवार से अभद्रता करती रही। दो साल पहले पता चला कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है और जब इसकी शिकायत ससुर व साले से की तो वह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे।

आरोप था कि 25 मई की सुबह वह घर पर अकेला था कि तभी ससुर और साला घर में जबरन घुसे और हाथापाई करने लगे। आरोप है कि ससुर ने अलमारी में रखे छह लाख के जेवरात व 1.32 लाख की नकदी निकाल ली। जब विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव