काशीपुर: ऑनलाइन कमाई के चक्कर में युवक ने गंवाए 53 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 53 हजार रुपये की ठगी कर ली। जसपुर खुर्द निवासी भुवन चंद्र बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टेलीग्राम एप पर एक ऑनलाइन कमाई का मैसेज मिला।

जिसमें एक महिला से उनका संपर्क हुआ और उसने कंपनी के उत्पादों को रेटिंग देकर अच्छा कमीशन कमाने का ऑफर दिया। जिसके बाद महिला ने एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उसमें कार्य करने को कहा।

उसके बाद महिला ने कहा कि एक प्रीमियम डील मिली है, जिसके लिए 53787 रुपये जमा करने होंगे, जो उन्होंने महिला के बताए अनुसार जमा कर दिए। इस कार्य के बीच में ही उन्हें दूसरी डील के बारे में बताते हुए करीब एक लाख रुपये जमा करने को कहा गया।

जिस पर उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार