Sushant Case : CBI ने दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ, पिठानी, कुक और अन्य स्टॉफ भी गेस्ट हाउस में रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सीबीआई की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को समन भेजा और पूछताछ की। रिया से सीबीआई की पूछताछ तकरीबन 10 घंटों तक चली जिस दौरान उनसे इस मामले से जुड़े …

मुबंई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सीबीआई की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को समन भेजा और पूछताछ की। रिया से सीबीआई की पूछताछ तकरीबन 10 घंटों तक चली जिस दौरान उनसे इस मामले से जुड़े तमाम सवालात किए गए। शनिवार को भी सीबीआई इस मामले में रिया से पूछताछ करेगी।

मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उनका पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में त्रिमुखे पहले मुंबई पुलिस की तरफ से जांच कर रहे थे। शुरुआती जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारियों के साथ उनकी कई बार मुलाकात भी हुई थी।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जानने के लिए सीबीआई रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है की रिया से एक दो दौर की पूछताछ के बाद सीबीआई पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने पर अंतिम फैसला लेगी। रिया और बाकी लोगों को दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां सीएफएसएल की लैब में सभी का पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा।

-सीबीआई की दूसरे दिन भी चक्रवर्ती से कई घंटों से पूछताछ चल रही है। वहीं पिठानी, कुक और अन्य स्टॉफ भी गेस्ट हाउस में मौजूद है।

– सीबीआई पिछले डेढ घंटे से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

-शुक्रवार को तकरीबन 10 घंटे तक सीबीआई के सवालों का सामना कर चुकीं रिया चक्रवर्ती आज फिर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस गई हैं। यहां पर सैमुअल मिरांडा, नीरज और बाकी लोग पहले से मौजूद हैं। आज इन सभी की मौजूदगी में रिया चक्रवर्ती से आज सीबीआई पूछताछ करेगी।

-मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया चक्रवर्ती अपने घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती अपनी ग्रे कलर की इनोवा गाड़ी में बैठकर फ्रंट गेट से ही रवाना हुई हैं। पुलिस की एक गाड़ी रिया की गाड़ी से आगे और एक गाड़ी रिया की गाड़ी के पीछे चल रही है।

-सिद्धार्थ पिठानी और नीरज के अलावा सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के स्‍टाफ मेंबर केशव से भी पूछताछ कर रही है।

-सीबीआई द्वारा मुंबई पुलिस को पत्र लिखे जाने के बाद कुछ पुलिस अधिकारी रिचा चक्रवर्ती के घर पहुंच गए हैं। इनमें महिला पुलिस भी शामिल है। अब प्लानिंग चल रही है किस तरह रिया को यहां से बचाकर निकाला जाएगा।

-सीबीआई ने मुंबई पुलिस से रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देने की बात कही है। सीबीआई ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखी है और रिया को पु्लिस सुरक्षा देने के लिए कहा गया है। रिया चक्रवर्ती ने ये शिकायत की थी कि मीडिया की वजह से उसे दिक्कत हो रही है। हालांकि डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहले से ही मुंबई पुलिस पहुंच चुकी है जिसमें महिला पुलिस भी है।

-सुशांत के कुक रहे नीरज और उनके साथ एक अन्य शख्स अभी-अभी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं।

-सीबीआई के 6 अधिकारियों और मुंबई पुलिस के 3 अधिकारियों के पहुंचने के बाद अब सैमुअल मिरांडा भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं। संभव है कि आज सीबीआई मुंबई पुलिस की मौजूदगी में रिया और सभी संदिग्धों को एक साथ बुलाकर पूछताछ करे।

-सीबीआई के अधिकारियों के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ ही देर बाद मुंबई पुलिस की एक गाड़ी भी वहां पहुंच चुकी है। गाड़ी के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचते वक्त उसमें तीन अधिकारी सवार थे। माना जा रहा है कि सीबीआई मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कुछ सवालों के जवाब रिया चक्रवर्ती से पूछेगी।

संबंधित समाचार