आज का राशिफल। 03 जून, 2023

आज का राशिफल। 03 जून, 2023

मेष

आज राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा या बहस से दूरी बनाकर रखें। आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।

मिथुन

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। देवस्थल की यात्रा हो सकती है।

कर्क

आज ऑफिस के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में अपेक्षित लाभ की प्राप्ति नहीं होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे।

सिंह

आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कन्या

अाज सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। संतान के व्यवहार से आनंदित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे।

तुला

आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम परिवर्तन के कारण एलर्जी हो सकती है। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-संपत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक

आज जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठाएंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

धनु

आज अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। विदेशों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें।

मकर

आज नई योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ

आज अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। युवाओं के मन में नए व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें।

मीन

आज विवादित मुद्दों के दोबारा उभरने की संभावना बन रही है। काम की अधिकता के कारण थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपके सिद्धांतों की प्रशंसा होगी। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

ताजा समाचार

बहराइच: एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चे, हासिल करेंगे नई जानकारी 
एचएमएस होस्ट इंडिया को मिला नोएडा हवाई अड्डे पर रेस्तरां, कैफे और खान-पान की अन्य दुकानों के निर्माण व परिचालन का ठेका
शाहजहांपुर: पुवायां क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, एएसपी ने किया मौका मुआयना
कोटा: कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, NEET की कर रही थी तैयारी
यूपी एटीएस को मिली सफलता, रोहिंग्या आमिर हमजा को तीन विदेशी महिलाओं के साथ किया गिरफ्तार, हुआ यह बड़ा खुलासा!
जौनपुर: सड़क हादसे में मृतकों के घर पहुंचे राज्यमंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस