ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को रद्द किया गया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था। अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री अब ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस समारोह रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, 50 से अधिक यात्रियों की मौत, 350 से अधिक लोग जख्मी, पीएम मोदी ने जताया दुख

संबंधित समाचार