बरेली: घुड़सवार पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले दो सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घुड़सवार पुलिस के सिपाही की शिकायत पर कोतवाली में सिपाहियों पर एफआईआर हुई दर्ज

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पुल के नीचे घुड़सवार पुलिस के सिपाहियों से मारपीट करने वाले सुभाषनगर थाने के दो सिपाहियों समेत चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ और प्रभारी निरीक्षक के ड्यूटी चेक करने पर दोनों आरोपी सिपाही नहीं मिले और बुलाने पर भी नहीं आए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार सुभाषनगर के दोनों सिपाहियों रामू सिंह और यशवंत राणा को निलंबित कर दिया है। सीओ प्रथम की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही दिशांत राजपूत की ओर से सुभाषनगर थाने में तैनात सिपाही रामू सिंह और यशवंत राणा समेत दो अज्ञात सिपाहियों पर कोतवाली में हमला करने की रिपोर्ट कराई गई है। दिशांत ने बताया है कि वह घुड़सवार पुलिस का सिपाही है। वह अपने साथी शुभम कुमार के साथ रात में गणना के बाद किसी काम से बाजार गए थे। चौपुला पुल के नीचे लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि शराब दुकान के पास चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक सिपाही रामू सिंह शराब पी रहा था। उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया। उन्होंने उसके साथी यशवंत से उसे समझाने को कहा तो रामू ने लोहे की रॉड से उसका और शुभम का सिर फोड़ दिया। दो अन्य सिपाही उनके साथ थे, चारों ही घटना के बाद फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना काल से ली सीख, औषधीय खेती को मिला बढ़ावा

संबंधित समाचार