मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। बाद में पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद मे पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र दिया। उनके आदेश पर सिविल लाइंस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। बाद में पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद मे पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र दिया। उनके आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति समेत अन्य ससुरालियों पर तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।

तीन तलाक की पीड़िता सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के चक्कर की मिलक की रहने वाली है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने दो दिन पहले एसएसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। उसका कहना था कि करीब छह साल पहले उसका निकाह मदीना मस्जिद के पास रहने वाले कलीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। वह लोग एक लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवर की डिमांड कर रहे थे। इंकार करने पर कई दफा उसके साथ मारपीट की गई।

विवाहिता के अनुसार, उसने जब मायके वालों को जानकारी दी तो उन्होंने दो बार में बीस हजार रुपए भी ससुरालियों को दे दिए। इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इस बीच उसके दो बेटे भी हो गए। आरोप है कि कुछ माह पहले दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट की। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति कलीम, ससुर साबिर, सास राना-बी, देवर शन्नु व नदीम और ननद रिजवाना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

संबंधित समाचार