बहराइच : ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण देर रात को सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। परिवार के लोग दो लोगों पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा धौकल निवासी ननकऊ चौहान (45) पदारथ चौहान शुक्रवार रात को घर से बाजार के लिए निकला था। ननकऊ चौहान के साले गंभीरवा बाजार निवासी अशोक चौहान ने बताया रात में रमेश और राकेश के साथ ननकऊ ने शराब पी थी। तभी कहासुनी हुई और दोनों ने जीजा की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद जीजा गंभीरवा गांव के पास रात में 10.30 बजे घायल अवस्था में मिले। यहां से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मृत हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरवा बाजार के पास ग्रामीण को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी है। जिसमें मौत हुई है। इससे पहले कुछ विवाद हुआ है तो तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।


ये भी पढ़ें -अयोध्या : सरयू में स्नान करते डूबा युवक, मौत

संबंधित समाचार