ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान करें सांसद: वरुण गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को अपने साथी सांसदों से ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान करने का शनिवार को आग्रह किया। गांधी ने कहा कि पहले उन्हें सहारा मिलना चाहिए और फिर न्याय।

ये भी पढ़ें - रेल हादसे के बाद घायलों से भरे अस्पताल, यात्रियों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मी 

भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, “उड़ीसा की रेल दुर्घटना हृदय विदारक है! जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं, हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें। पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।” ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 261 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि एक हजार यात्री घायल हुए हैं। 

ये भी पढ़ें - श्रम मंत्री लाड के नेतृत्व में कर्नाटक की टीम ओडिशा रेल दुर्घटनास्थल पर पहुंची

संबंधित समाचार