Etawah News : दबंग फेंक रहे ईट पत्थर, पांच परिवार घर छोड़ने को मजबूर, मकानों में लगाए बिकाऊ के बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में लोगों ने मकानों में बिकाऊ के बोर्ड लगाए।

इटावा में लोगों ने मकानों में बिकाऊ के बोर्ड लगाए। मकानों में बिकाऊ के बोर्ड लगा दिए। एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

इटावा, अमृत विचार। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बधियापुरा  गांव में पांच घरों में रहने  वाले लोग पिछले 15 दिनों से बहुत परेशान हैं। उनके घरों में शाम होते ही ईट पत्थरों की बौछार होने लगती है। भीषण गर्मी में परिवार के सदस्यों कों को कमरों में छिपकर रहना पड़ता है। आंगन में  खुले में या छत पर  आराम में सो भी नहीं पाते। ईंट पत्थर फेंकने वाले गांव के दबंग हैं। उनके झगड़ा करना बड़ी मुसीबत मोल लेने जैसा है। परेशान ग्रामीणों ने अपने अपने घरों को बेचकर गांव छोड़ने का मन बना लिया है।

ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे पर मकान बिकाऊ के बोर्ड भी लगा रखे हैं।  गावं के  निवासी दिलीप कुमार ने दबंगों से परेशान होकर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। दिलीप कुमार ने बताया है कि बीते एक माह पूर्व गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने उसकी पत्नी विमला देवी के साथ शाम के समय अभद्रता की।  जब पत्नी ने विरोध किया तो अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में गांव के ही लोगों ने मामले में समझौता करा दिया।

 इसके बाद दबंग  ने उसका रास्ता घेरा गया। उसके  घर पर ईंट पत्थर फेकें गये। पीड़ित परिवार में घटना की जानकारी थाना चौबिया पुलिस को दी।  चौबिया पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक पक्ष के पांच लोगों पर शांति भंग की कार्यवाही कर दी । इसके बावजूद भी करीब 15 दिन से पीड़ित परिवार के घर पर लगातार ईट पत्थर फेके जा रहे हैं। जिसमें एक महिला पूनम देवी पत्नी राजवीर सिंह घायल भी  हो गई।

पीड़ित ने बताया लगातार ईट  पत्थर फेंके जाने से वह काफी  परेशान है। मजबूरी में गांव छोड़ने को  विवश है। दबंगई का आलम यह है कि गांव के ही कुछ  लोग उसके  परिवार के चार अन्य घरों को मिलाकर कुल पांच घरों पर  प्रतिदिन ईट पत्थर  फेंक रहे है। दिलीप कुमार , रामवीर , राजवीर , राजेश , विजयपाल सहित पांच लोग घर छोड़ने को मजबूर है।

अपने घर पर इन्होंने बोर्ड लगा दिए हैं और मजबूरी में गांव में नहीं आ रहे है।  सभी लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। दिलीप कुमार ने बताया उनके कप्तान साहब से मुलाकात नहीं हो पाई है।  पीआरओ राजीव यादव को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका