Mahoba News : मां ने डांटा तो छात्र ने उठाया ऐसा कदम, परिजनों को पूरा जीवन सोचने को कर दिया मजबूर…
Mahoba में मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगा दी जान।
Mahoba में मां की डांट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
महोबा, अमृत विचार। कबरई थानाक्षेत्र में परीक्षा में फेल हो जाने पर मां की डांट से क्षुब्ध कक्षा 9वी के छात्र ने बीती रात्रि फांसी का फन्दा बना उस पर झूलकर अपनी जान गवां दी। सुबह जब परिजनों ने छात्र को फांसी के फन्दे से लटकता देखा तो उनके होश उड गये। उन्होने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फांसी के फन्दे से उतार पंचनामा भर पीएम हेतु भेजा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पहरा निवासी रामचन्द्र अहिरवार का महाराष्ट्र में मेहनत मजदूरी करता है। गांव में उसका पुत्र अरुण अहिरवार महारानी लक्ष्मीबाई आवासीय विद्यालय बांदा में कक्षा नौ की पढाई कर रहा था। परीक्षा के परिणाम आने पर छात्र फेल हो गया था। गांव आने पर छात्र की मां ने उसे डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर छात्र ने बीती रात्रि घर फांसी का फन्दा बना उस पर झूलकर अपनी जान गवां दी।
सुबह जब परिजनों ने छात्र को फांसी के फन्दे से लटकता देख उनके होश उड गये। उन्होने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फांसी के फन्दे से उतार पंचनामा भर पीएम हेतु भेज दिया। छात्र की मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
