जौनपुर में बोले लालजी वर्मा- कार्यकर्ताओं से है सपा की पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने शनिवार को कहा कि सपा की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से हैं। देश में जितने भी राजनीतिक दल है, उनमें सबसे मजबूत सपा के कार्यकर्ता है। पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर भाजपा सरकार शोषण कर रही है।

उन्हें फर्जी मुकदमों फसाया जा रहा है और समाजवादी पार्टी कमजोर करने की साजिश रची जा रही हैं, लेकिन हमारे मजबूत कार्यकर्ता जो उनके इस प्रताड़ना से डरने वाले नहीं है, अपने बूथों पर डटकर वह भाजपा के निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। हर विधानसभा में हम बैठक करेगें और बूथ स्तर की समीक्षा करेंगे।

बैठक में विधायक लकी यादव, डां रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, राजनरायन बिन्द,श्रद्धा यादव, दीपचंद सोनकर, राजबहादुर यादव, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Sex Championship: विश्व में पहली बार इस देश में होने जा रहा सेक्स कॉम्पिटिशन, जानें क्या है नियम और शर्तें

संबंधित समाचार