Farrukhabad : आंगन में खेल रहे मासूम ने रेंगता देखा सांप, मुंह से चबा-चबाकर मार डाला, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मासूम ने सांप को चबाकर मार डाला।

फर्रुखाबाद में मासूम ने सांप को चबाकर मार डाला। इस पर बालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। तीन वर्षीय बालक ने खेल-खेल में आंगन में रेंगता हुआ जा रहे सांप को पकड़ लिया। उसको मुंह से चबा-चबा कर मार डाला। दादी ने सांप को चबाते देखा तो वह भाग कर आई और सांप को छीन कर फेंक दिया। बालक की हालत बिगड़ती देखकर उसको लोहिया अस्पताल ले गई। उपचार के बाद बालक ठीक हो गया। 

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी दिनेश यादव का तीन वर्षीय पुत्र अक्षय शनिवार को आंगन में खेल रहा था। तभी कहीं से सांप रेंगते हुए वहां से निकला। जिसको देखकर अक्ष ने पकड़ लिया और मुंह से चबाने लगा। इससे सांप की मौत हो गई। कमरे से बाहर आई दादी सुनीता  ने अक्षय को सांप चबाते देखा तो वह हैरान हो गई।

फर्रुखाबाद समाचार सांप

वह दौड़कर उसके पास पहुंची और उसके हाथ से सांप छीन कर फेंक दिया। बालक की हालत बिगड़ने पर मां प्रीती और दादी उसको लेकर लोहिया अस्पताल गई। बालक को भर्ती कराया। उपचार के बाद बालक ठीक हो गया।

संबंधित समाचार