आज का राशिफल। 04 जून, 2023

आज का राशिफल। 04 जून, 2023

मेष

आज शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग न मिलने से कुछ काम रुक सकते हैं। बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। लेकिन आपको कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए।

वृष

आज आपको शिक्षा में काफी मेहनत करना पड़ेगी। अनावश्यक चिन्ता न करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आप भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे।

मिथुन

आज संपत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे। जिसके कारण आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे।

कर्क

आज शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। दांपत्य संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है।

सिंह

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। उच्चाधिकारियों से बहसबाजी न करें। माता से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं।

कन्या

आज आप काफी सहज महसूस करेंगे। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं। नए सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं।

तुला

आज परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

वृश्चिक

आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। प्रियजनों के साथ हास्य-विनोद में शाम बितायेंगे। व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे।

धनु

आज दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा। जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे।

मकर

आज व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकता है। मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आज आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। व्यवसाय में नए ऑर्डर मिल सकते हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। समाज में आपकी छवि मजबूत रहेगी।

मीन

आज विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की गतिविधि से आप व्यथित हो सकते हैं। आपकी बातों से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।