रायबरेली : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते दो युवक डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर
रायबरेली ,अमृत विचार। रविवार की सुबह ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए दो युवक गहरे जल में डूब गए। युवकों के डूबने के बाद गंगा तट पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश कर रही है।
मामला गेगासो गंगा घाट का है ।रविवार को जेष्ठ मास की पूर्णिमा के कारण प्रातः काल से ही गंगा तटों पर स्नान चल रहा है।
मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेगांसो स्थित गंगा घाट का है। जहां रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गए दो युवक सुमित पुत्र महेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी सहजौरा व सुधांशु निवासी गुरबक्श गंज नहाते समय गहरे पानी में चले गए । और दोनों युवक गहरे जल में डूब गए। युवकों को डूबता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया।जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में डूबे दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हालांकि अभी तक गंगा में डूबे दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सरेनी थाना अध्यक्ष हरकेश सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवकों की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -वाराणसी : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
