प्रयागराज : किशोर को उसके साथियों ने मारी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उचवा गढ़ी में शनिवार रात को एक किशोर की कथित तौर पर उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि शनिवार देर रात को कैंट थाने को सूचना मिली कि राजापुर उचवा गढ़ी में आदिल अली (17) की राशिद और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पांच टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। भूकर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आदिल ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार की रात साढ़े 10 बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर लौटा और घर पर ई-रिक्शा खड़ा कर वह चाय पीने के लिए बाहर निकल गया। 

तहरीर के मुताबिक, राजापुर मार्ग पर पान की दुकान पर वह बातचीत कर रहा था, उसी वक्त तीन युवकों ने आदिल को गोली मार दी और इसके बाद वे भाग गए। आदिल के परिजनों ने राशिद, पंकज और सनी नाम के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 


ये भी पढ़ें -Breaking News Fatehpur : कमरे में फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव

संबंधित समाचार