Fatehpur : कमरे में फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। रविवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा हैं कि दोनों बकेवर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं, और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। युवती अपने एक और भाई तथा बहन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। ये पूरा मामला जहानाबाद थाना कस्बे के मोहल्ला चंदा गली का है। शवों के फंदे पर लटके होने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है।   

ये भी पढ़ें -रायबरेली : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते दो युवक डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

संबंधित समाचार