बहराइच में किसान की ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवल रोड में रविवार सुबह सात बजे ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत हो गई। किसान की पहचान घटनास्थल पर मिली कुल्हाड़ी से हुई है। मृतक खेत में पेड़ की डाल काटने जा रहा था।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर रेल मार्ग पर सुबह सात बजे के लगभग लल्लू (58) पुत्र भुसैली निवासी करमुल्लापुर ओवरब्रिज रेलवेकिलोमीटर संख्या 704/ 6 के पास लाइन पार कर रहा था। तभी डाउन लाइन पर ट्रेन आ जाने से किसान ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। जिसकी पहचान घटनास्थल पर कुल्हाड़ी व कपड़ों से पहचान हुई है। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराई। तब जाकर पता चला कि करमुल्लापुर निवासी लल्लू पुत्र  भुसैली का शव है। 

उपनिरीक्षक अनिल कुमार ,चौकी प्रभारी घाघरा घाट आदित्य कुमार, उपनिरीक्षक श्रवण गौतम, कांस्टेबल अवधेश वर्मा, संजीत यादव, अरविंद कुमार, अरुण यादव, बुढ़वल से आरपीएफ एसआई छोटे लाल यादव, हेड कांस्टेबल सुमन कुमार ने पहुंचकर ट्रैक के पास पड़े शव को हटवाया। जरवल रोड पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : किशोर को उसके साथियों ने मारी गोली

संबंधित समाचार