पीलीभीत: आरएसएस ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव, स्वयंसेवक हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के तत्वाधान में संतराम सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल अशोक कालोनी में रविवार को  स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया।

मुख्य वक्ता सह प्रान्त कार्यवाह  राजपाल सिंह  ने सभी को हिंदू साम्राज्य दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज के दिन हिंदू पद पाठशाही की स्थापना की गई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का हिन्दू राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने मुगल सल्तनत को हिलाने और उन्हें यहां से लगभग समाप्त करने का कार्य किया था छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई ने उनको अपनी कोख से लेकर हिंदू राजा बनने तक का सफर में अपने राष्ट्र की रक्षा,धर्म की रक्षा और संस्कारों की रक्षा करते हुए राष्ट्रप्रेम जागृत करने का कार्य किया था।
 
छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी राजाओं का आह्वान किया और कहा कि हम सबको एक होकर मुगल सल्तनत और मुगलों को समाप्त करना ही पड़ेगा। तत्पश्चात 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज का एक हिंदू राजा के नाम पर राज्य अभिषेक हुआ,जिसको आज तक हम हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं, और आगे भी मनाते रहेंगे। नई पीढ़ियों में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि भारत को पुनः विश्व गुरु, विश्व शक्ति और विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बनाये।

मंच पर मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह राजवीर सिंह,नगर संघचालक दिनेश अग्रवाल, जिला कार्यवाह डॉ डालचंद वर्मा उपस्थित रहे। उड़ीसा के बालासोर में हुई दुःखद ट्रेन दुर्घटना में स्वर्गवास हुए देशवासियों के आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट मौन धारण कर नमन करते हुए, घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा, भक्तिमय हुईं सड़कें

 

संबंधित समाचार