Sand Art : संगम पर 15.24 मीटर के गोले में उकेरी पृथ्वी की आकृति
प्रयागराज, अमृत विचार। संगमनगरी में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व सैंड आर्ट के जरिये संगम तक पर बालू से 15.24 मीटर के गोले में पृथ्वी की आकृति बनाई गई। जिसमे 120 फीट लंबा 40 फुट चौड़ाई मे विश्व पर्यावरण दिवस लिखा गया।
कलाकार अजय और मनोज ने संगम किनारे घाट पर पर्यावरण दिवस पर एक भव्य 15.24 मीटर के गोले मे पृथ्वी की आकृति तैयार की। आकृति में 120 फीट लंबा 40 फुट चौड़ाई मे विश्व पर्यावरण दिवस लिखा गया। सैन्ड आर्टिस्ट अजय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है, फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। यह बात चिंताजनक ही नहीं, शर्मनाक भी है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन, इंडोनेशिया जैसे देशों में तापमान का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों के बीच एसी का डिमांड बढ़ती जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP में शुरू हुई ‘एल्डर लाइन’ , जानिए क्या है उद्देश्य
