खटीमा: रिश्तेदार पर लगाया सोना चोरने का आरोप
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने सत्रहमील पुलिस चौकी को तहरीर सौंपकर अपने एक रिश्तेदार पर सात तोला सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री का पुत्र उसके घर पर रहता था। दो दिन पहले वह सुबह 7 बजे अचानक घर से चला गया और घर में रखा सात तोला सोना भी गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
