सीतापुर: किशोरी के साथ गैंगरेप, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। रामकोट थानाक्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंचा। एएसपी ने भी मौका मुआयना किया। पीड़िता को मेडिकल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता मूल रूप से पिसावां की रहने वाली है। इस समय वह रामकोट थानाक्षेत्र के अंतर्गत सहसापुर में रह रही थी। 

पीड़िता के भाई ने बताया कि एक लड़का अमन पुत्र निसार है। जिसकी उम्र लगभग 15-16 साल है। उसने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसकी बहन को जबरदस्ती जंगल में खींच ले गये और मुंह बांधकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पांचों आरोपी विशेष समुदाय के ही बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: जयंती समारोह में नहीं मिला सम्मान तो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने फफक कर रोए भाजपा जिलाध्यक्ष

संबंधित समाचार