लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ का चुनाव संपन्न, संतोष कुमार अध्यक्ष अरुण यादव बने प्रदेश महामंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ का निर्वाचन रविवार को परिवहन आयुक्त सभागार में संपन्न हुआ। निर्वाचन में प्रदेश पदाधिकारियों को चुना गया। इस दौरान प्रदेश में तैनात वयक्तिक सहायक,आशुलिपिक ने प्रतिभाग किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में संभागीय परिवहन कार्यालय गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष वहीं संभागीय परिवहन कार्यालय लखनऊ में तैनात अरुण यादव को प्रदेश महामंत्री चुना गया।

इसी क्रम में उप संभागीय परिवहन कार्यालय कौशांबी में तैनात नसर हाशमी को प्रदेश उपाध्यक्ष, इसी प्रकार कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश मुख्यालय में तैनात अमित कुमार सिंह को प्रदेश सचिव, वहीं संभागीय परिवहन कार्यालय बस्ती में तैनात धर्मेंद्र कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को परिवहन विभाग के उच्चधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने बधाई देकर माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे के पचास स्टेशनों पर खुलेंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

संबंधित समाचार