आज का राशिफल। 05 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज ज्यादा लाभ की अपेक्षा आपको नहीं करनी चाहिए। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोगों से दूर रहें। अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है।

वृष

आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश संभलकर करें। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी।

मिथुन

आज आप सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क

आज आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। व्यापार में लाभ अधिक होगा।

सिंह

आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ेगे। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें।

कन्या

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक का आनंद उठाएंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। यात्राओं के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक

आज घर और समाज के कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। 

धनु

आज बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना रहेगी। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिए हितकर होगा। किसी प्रिय मित्र से संबंधों में खटास आ सकती है।

मकर

आज सीनियर्स आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ

आज निवेश के लिए समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। घर में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। एकांत और शांति में समय बिताना आपको काफी पसंद होगा। नौकरी पेशा पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मीन

आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। घर की सफाई के दौरान कोई जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है।