Unnao News : पत्नी को सांप ने काटा तो पति डब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पत्नी को सांप ने काटा तो पति डब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल।

उन्नाव के माखी क्षेत्र के भिनकीपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सोते समय सांप ने काटा था। पत्नी को सांप ने काटा तो पति डब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा।

उन्नाव, अमृत विचार। माखी थानाक्षेत्र के भिनकीपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर में सोते समय सांप ने काट लिया। पति ने जब यह देखा तो सांप को एक डिब्बे में बंद कर लिया और महिला को सीएचसी लाया। जहां डाक्टर ने उसे गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। डिब्बे में सांप देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।

भिनकीपुर निवासी अनिल कुमार की पत्नी गायत्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। रविवार रात वह सोने के लिए बिस्तर लगा रही थी तभी बिस्तर में बैठे सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। पति ने जब ये देखा तो सांप को एक डिब्बे में बंद कर पत्नी को लेकर सफीपुर सीएचसी पहुंचा। जहां डाक्टर व अन्य स्टाफ ने जब सांप को देखा तो सभी हैरान रह गए। वहां मौजूद मरीज़ों में हड़कंप मच गया।

वहां मौजूद डाक्टर ने महिला को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पति ने मौजूद डाक्टर को सांप दिखाया। जिसके बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। डाक्टर का कहना है कि अक्सर सांप काटने वाले केस में मरीज़ अपने साथ सांप लेकर आ जाते हैं। जिससे डाक्टर को दिखा सकें कि किस सांप ने काटा है। हालांकि महिला की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार