पीलीभीत: आखिर क्यों चला तीन दुकानों पर बुलडोजर..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। बारह पत्थर चौराहे पर नगरपालिका का  बुलडोजर चला।  जिसमें नाले पर बनीं तीन दुकानें ध्वस्त हो गई। कार्रवाई के चलते हड़कंप मचा रहा। नगर के बारह पत्थर चौराहा पर नाले पर कुछ दुकानें थीं। इस मामले में कई दिनों से सख्त एक्शन के कयास लगाए जा रहे थे। 

सोमवार सुबह नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई। उसके बाद राममिलन गुप्ता, विमला देवी और सुरेंद्र पाल मौर्या द्वारा नाले पर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त करा दिया गया। चूंकि राममिलन गुप्ता, सुरेंद्र पाल मौर्या की दुकानें नगर पालिका में पंजीकृत थीं। ऐसे में दोनों को दूसरी जगह पर दुकानें अलॉट कर दी गईं। जबकि विमला देवी का नगर पालिका में किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। नगरपालिका के आराजी लेखपाल शकील अहमद ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 12 पत्थर पर बनी तीन दुकानें ध्वस्त कराई गई हैं। बरसात का मौसम आ रहा है और नाला सफाई में दिक्कत हो रही थी। इसी के चलते कार्रवाई की गई है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पति की दूसरी महिला से आशिकी, देवर-ससुर की नजर विवाहिता पर..जानिए क्या है मामला

 

संबंधित समाचार