रामनगर: सौ पेड़ों पर माफियाओं ने चला दी आरी, फारेस्ट गार्ड निलम्बित...वन दरोगा अटैच    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिमी वन विभाग के ज्वाला वन में तस्करों ने लगभग सौ पेड़ो पर आरी क्या चलाई महकमे में हड़कम्प मच गया। मामले का पता चलते ही डीएफओ प्रकाश आर्य  ने फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया। जबकि वन दरोगा को कार्यालय अटैच कर दिया।

बताया जाता है कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के ज्वाला वन में वन निगम द्वारा यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान का कार्य चल रहा है।  वन माफियाओ ने इसकी आड़ में अन्य पेड़ भी काट दिए।शिकायत मिलने पर डीएफओ प्रकाश आर्य ने मामले की जांच कर सत्यता पाए जाने पर वन आरक्षी यशपाल राठौर को निलंबित कर दिया।

जबकि वन दरोगा दयाल राम को कार्यालय से अटैच कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य ने बताया कि इस मामले की जांच  एसडीओ प्रदीप धौला खंडी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितने पेड़ यूकेप्टिस के अवैध रूप से काटे गए है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के तहत अस्सी से सौ पेड़ो को काटे जाने की सूचना है जो भी दोषी होगा बख्शा नही जाएगा।

संबंधित समाचार