रामपुर : जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचे दो गवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब इस मामले में 22 जून को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में  22  जून को सुनवाई होनी है।

 बताते चलें कि पूर्व सांसद जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ  स्वार थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि वहां पर एक आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी- एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि गवाह नहीं आने कारण सुनवाई टल गई।अब इस मामले में 22 जून को सुनवाई  होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : शहजादनगर के भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट पहुंचे आजम खां

संबंधित समाचार