Video : लखनऊ में रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने गोली मारकर किया सुसाइड, लिखा - मैं अब जीना नहीं चाहता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में विशाल खंड -2 में रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है। 

गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित विशाल खंड-2 में अंबेडकर पार्क से कुछ दूरी पर स्थित निजी आवास में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से डीजी पद से रिटायर्ड दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें दिनेश शर्मा ने लिखा है कि वह अब जीना नहीं चाहते। उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। 

13 (33)

9 (28)

मंगलवार सुबह दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सामने आई। गोली की आवाज सुनते ही जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ पाया। वहीं आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही इस घटना को सूचना परिजन ने पुलिस को भी दी। 

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आदि ने बताया कि पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा (72) 12 वर्ष पूर्व ही डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से डिप्रेशन से ग्रसित थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

ये भी पढ़ें - Crime News Basti : दुष्कर्म के बाद किशोरी की मौत, दोस्त गिरफ्तार 

संबंधित समाचार