फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' में नजर आएंगे दिनेशलाल यादव निरहुआ, एक्टर बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार ऊंचाइयों की ओर अग्रसर
![फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' में नजर आएंगे दिनेशलाल यादव निरहुआ, एक्टर बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार ऊंचाइयों की ओर अग्रसर](https://www.amritvichar.com/media/2023-06/दिनेश-लाल-यादव.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्म हमार नाम बा कन्हैया में नजर आयेंगे। गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म हमार नाम बा कन्हैया में आजमगढ़ के सांसद सह भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ प्रमुख भूमिका में हैं। हमार नाम बा कन्हैया एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल वर्मा कर रहे हैं। फिल्म शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम लोकेशन पर चल रही है।
वहीं इस फिल्म को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 'हमार नाम बा कन्हैया' एक कथा प्रधान फिल्म है जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन का शानदार अनुभव देने वाली फिल्म होगी। आज भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, जिसमें हर किसी ने योगदान दिया है। यकीन मानिए भोजपुरी इंडस्ट्री को जितना क्रिटिसाइज किया गया है उतना किसी भी इंडस्ट्री पर सवाल नहीं किए गए। बावजूद इसके हम सभी मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रहे हैं और अपनी इंडस्ट्री को समृद्ध कर रहे हैं। हालांकि अभी बहुत सारी अच्छी फिल्में और गाने आने चाहिए।
हमार नाम बा कन्हैया के गीत संगीत और संवाद फिल्म के लिए प्लस पॉइंट है। हमारी इस फिल्म में सस्पेंस भी है, थ्रिलर भी है, इमोशन भी है। यूं कहें कि एक सार्थक कमर्शियल सिनेमा के सारे इनग्रेडिएंट्स इस फिल्म में है। इसलिए जब यह रिलीज होगा, मैं चाहूंगा कि पूरा भोजपुरिया समाज इस सिनेमाघरों में जाकर देखें। बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दें।
गौरतलब है कि ‘हमार नाम बा कन्हैया’के निर्माता मुकेश गिरी है, जबकी निर्देशक विशाल वर्मा हैं। फिल्म में निरहुआ के साथ संजय पांडेय, समर कात्यायन, अयाज खान, मुक्तेश्वर ओझा, राजेश तोमर और अमृता पाल, पल्लवी कोली मुख्य भूमिका में है। गीत डॉक्टर सागर का है और संगीत साजन मिश्रा का जबकि फिल्म की कहानी राहुल रंजन और सुशांत कुमार मिश्रा ने लिखी है। डायलॉग शशि रंजन द्विवेदी का है।
ये भी पढ़ें : Badtameez Dil: अमेजन मिनी टीवी ने रोमांटिक ड्रामा 'बदतमीज दिल' का ट्रेलर रिलीज, लिज-करण की दिखेगी अनोखी लव स्टोरी