मुरादाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का शिलान्यास पट तोड़ने पर सपाई नाराज, कारवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समाजवादी आवास योजना का लगा था शिलान्यास पट

अराजक तत्वों द्वारा तोड़ा गया शिलान्यास पट

मुरादाबाद। नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर 15 में सपा सरकार के दौरान समाजवादी आवास योजना के अधीन बनवाए गए फ्लैट्स का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। उनके द्वारा किए गए शिलान्यास पट को  असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की जानकारी पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई। दोषियों पर कारवाई की मांग की है। 

पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नेताओं को जानकारी मिली कि  सपा सरकार में बने फ्लैट्स में लगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम के शिलान्यास पट को सत्ता के मद में चूर होकर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है।

इसकी कड़ी निंदा करते हुए  जिला प्रशासन से मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। पूर्व प्रवक्ता तुंगीश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस घटना से आक्रोश है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि शीघ्र अति शीघ्र इस शिलान्यास पट को पूर्व स्थिति में लगवाया जाए।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, चलती कारों के दरवाजे पर लटक कर लड़कों ने किया स्टंट

संबंधित समाचार