बदायूं: टीम को दौड़ाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव कुढ़ा कुठिया में चेकिंग करने गई थी बिजली विभाग की टीम

बदायूं, अमृत विचार। बिजली के बिल का बकाया होने पर बिजली विभाग की टीम ने गांव में कनेक्शन काटने गई थी। ग्रामीणों ने टीम पर हमला किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टी को बचाया था। अवर अभियंता ने तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत दो हमलावरों के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, डरा-धमकाकर चोट पहुंचाने, आपराधिक बल का प्रयोग करने, नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बिजली विभाग की ओर से बिजली बकाया का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बिजली विभाग के अवर अभियंता विशाल सिंह वर्मा, संविदा कर्मी विश्वनाथ, दिनेश कुमार, हरज्ञन सिंह, जितेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण, मीटर रीडर कुंवरपाल के साथ रविवार को कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव कुढ़ा कुठिया में कनेक्श काटने गए थे।

औचक निरीक्षण करने बरेली जोन से आए मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता रामनिहाल वर्मा भी टीम के साथ थे। इसी दौरान गांव निवासी कमले हसन पुत्र दफेदार ने अपने साथियों के साथ टीम से अभद्रता की। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। अधिकारियों से हाथापाई और मुख्य अभियंता को बंधक बनाने की कोशिश की। अवर अभियंता विशाल सिंह वर्मा ने तहरीर दी। पुलिस ने कमले हसन और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: तहसील दिवस पर शिकायत करने पर प्रधान पक्ष ने किया हमला, पांच लोगों पर FIR

संबंधित समाचार