Banda Accident News : ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, अंतिम-संस्कार से लौट रहे थे दोनों
बांदा में सड़क हादसे में दो की मौत।
बांदा में ट्रक से बाइक टकराने में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अंतिम-संस्कार से लौट रहे थे।
बांदा, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने देखने के बाद दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
महोबा जिले के शेखनपुरा मदन सागर निवासी दीपक (22) पुत्र स्व. रामकुमार अपने साथी कौशल (22) पुत्र खूबचंद्र प्रजापति राठ चुंगी महोबा के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। दोनो लोग मंगलवार की शाम बाइक में बैठकर वापस घर जा रहे थे, तभी मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। इससे दोनो युवक छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर डाक्टरों ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक कौशल के बड़े भाई हेमराज ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बिजली का काम करता था। वहीं दीपक के भाई दौलत ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। नगर पालिका में स्थाई सफाई कर्मचारी था। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
