दिल्ली AIIMS को हैकर्स ने बनाया निशाना, बढ़ाई गई साइबर सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में मंगलवार को साइबर हमला हुआ जिसे विफल कर दिया गया। एम्स ने देर शाम यहां बताया कि एम्स की ई हॉस्पिटल सेवा पर दिन में दो बजकर 50 मिनट पर साइबर हमला हुआ।

एम्स के साइबर सुरक्षा दल ने इस हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। हॉस्पिटल ई सेवा के लिए साइबर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एम्स ने कहा है कि ई हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित है और सुचारू रूप से काम कर रही हैं। लगभग छह महीने पहले भी एम्स की सेवाओं पर साइबर हमला हुआ था। 

यह भी पढ़ें- मुंबई-सिंधुदुर्ग राजमार्ग का होगा निर्माण, CM शिंदे ने की घोषणा 

संबंधित समाचार