लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से एक किमी की दूरी पर मां बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से राजधानी के साथ ही पूरे प्रदेश में सनसनी मच गई। डबल मर्डर की सूचना पर डीजीपी और लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय से लेकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजधानी लखनऊ में …
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से एक किमी की दूरी पर मां बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से राजधानी के साथ ही पूरे प्रदेश में सनसनी मच गई। डबल मर्डर की सूचना पर डीजीपी और लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय से लेकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजधानी लखनऊ में हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से खलबली मची हुई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से चंद कदम की दूरी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के सामने विक्रमादित्य मार्ग पर रेलवे कालोनी में रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।उनकी पत्नी मालती तथा बेटे शरद का शव बिस्तर पर पड़ा था। हादसे के दौरान घर में ही मौजूद उनकी बेटी इस समय कोमा में है। जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत बड़े अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है। राजधानी के बेहद वीआईपी इलाके गौतम पल्ली क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी है।
वहीं रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद सीएम व डीजीपी से बात कर पूरे मामले का खुलासा करने को कहा है। घटना के समय आरडी बाजपेयी दिल्ली में ही थे हत्या की सूचना मिलने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है।
