Tanakpur News: आमने-सामने बाइकों की जोरदार भिंड़त, दोनों चालक घायल, हायर सेंटर रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा के पास दो बाइकों की भिड़ंत मे दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि दूसरे को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

सोमवार की देर शाम पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा रोखड़ के समीप दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहा मझगांव बनबसा निवासी सूरज रावत पुत्र विक्रम सिंह और गैंडाखाली टनकपुर निवासी राजेश राम पुत्र बहादुर घायल हो गए। 

मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. मोहम्मद उमर ने बताया कि सूरज के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात