अयोध्या : फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में युवक को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
अयोध्या,अमृत विचार। जनपद के इनायतनागर थाना क्षेत्र स्थित पलिया जगमोहन सिंह निवासी 42 वर्षीय मोती राम प्रजापति पुत्र रामधनी प्रजापति यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। मामले की जानकारी पर राजकीय रेलवे पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि मोती राम प्रजापति मुरादाबाद मारुति सुजुकी कंपनी में कार्य करता है। वह मंगलवार की रात घर आने के लिए फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस पर सवार हुआ था। बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे वह अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। किसी ने मामले की जानकारी आरपीएफ पोस्ट को दी तो आरपीएफ के जवान भीम कुमार गौड़ ने 8:45 बजे बेहोशी की हालत में युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें -गोंडा : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर
