गोंडा : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/ गोंडा, अमृत विचार। बीती रात बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन युवक एक पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
  
घटना मंगलवार देर रात की है। कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर लोनियन पुरवा में श्याम लाल के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होकर करन (18) पुत्र शोभाराम निवासी रसूलाबाद कैसरगंज, गोलू (17) पुत्र राधे निवासी मनकापुर रसूलाबाद कैसरगंज व रंजीत (16) पुत्र वचन निवासी मेड़ईपुरवा रेवांरी तीनों युवक एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रेवांरी रोड पर लक्ष्मीदेवी उदयराज गोस्वामी इंटर कालेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। 

राहगीरों ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल गोलू व रंजीत का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
       
ये भी पढ़ें -रायबरेली : बाजार के लिए निकली युवती का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार