Dog Attack in Bahraich : सुरक्षा गार्ड को पालतू कुत्ते ने नोचा
बहराइच, अमृत विचार। शहर में संचालित एक प्राइवेट लैब के सुरक्षा गार्ड को पालतू कुत्ते ने नोच लिया। सुरक्षा गार्ड जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक जिसने समान मंगाया था, उसी के पालतू कुत्ते ने नोच लिया।
दरगाह थाना क्षेत्र के सालारगंज मोहल्ला निवासी संजय कुमार (45) जिला अस्पताल के सामने संचालित पैथोलॉजी में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करते हैं। मंगलवार शाम को सुरक्षा गार्ड से प्राइवेट लैब के पड़ोस में रहने वाले दीपू ने सामान मंगाया। सामान लेकर वह दीपू को देने गया, तभी घर से निकले पालतू कुत्ते ने सुरक्षा गार्ड को दबोच लिया। कुत्ते ने अपने दांतों से सुरक्षा गार्ड के हाथ को बुरी तरह से नोच डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपू और अन्य लोगों ने सुरक्षा गार्ड को कुत्ते से बचाया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया। सुरक्षा गार्ड के हाथ को गंभीर रूप से नोच लिया है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : पंखे में उतरे करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
