सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर शंकरपुर : सौंदर्यीकरण का काम शुरू , CM योगी के निर्देश पर स्वीकृत हुई थी धनराशि
जगतपुर/ रायबरेली , अमृत विचार। अट्ठारह सौ सत्तावन क्रांति के महानायक राना बेनी माधव बक्स सिंह की शंकरपुर स्थित कुलदेवी दुर्गा मां के मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य कार्यदाई संस्था द्वारा शुरू करवाया गया। क्षेत्रीय लोगों द्वारा खुशी जाहिर की है।
राना बेनी माधव सिंह समिति के अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रविंद्र सिंह, आदि सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण तथा निर्माण की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने सुंदरीकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया था। पर्यटन विभाग से जांच करवाए जाने के बाद सरकार द्वारा तीस लाख पचासी हजार रुपए मंदिर सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत किए थे। एक माह पूर्व एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच प्रतीकात्मक एक पत्थर लगाकर सुंदरीकरण के कार्यक्रमश्रीगणेश किया गया था।
मंदिर के सुंदरीकरण तथा निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सहकारी श्रम विभाग को सौंपी गई थी। विभाग द्वारा मंदिर की लंबाई चौड़ाई बढ़ाने के लिए दीवारें बनाने का कार्य करवाया जा रहा है। क्षेत्र का इकलौता सिद्ध पीठ मंदिर होने के कारण दूरदराज से लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। सिद्ध पीठ मंदिर आजादी के महानायक राना बेनी माधव सिंह के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है। मंदिर के सुंदरीकरण को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
अवर अभियंता संजय सिंह ने बताया है कि दो माह के अंदर मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा।जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने बताया है कि राना बेनी माधव समिति के अथक प्रयास के बाद इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिससे अमर शहीद राणा बेनी की कुलदेवी मां दुर्गा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : फसल की सिंचाई में बाधक बने गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार, मिट्टी डालकर बन्द किया कुलाबा
