अयोध्या: अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन परिवारों की गृहस्थी हुई राख
अमानीगंज, अयोध्या/अमृत विचार। मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पंचायत रायपट्टी पूरे मंगल लोनिया में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। प्रभावित लोगों में राम प्रताप यादव, दिनेश कुमार व सुनील कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि आग में इनका आवासीय छप्पर जल कर राख राख हो गया।
आग की लपटों ने आवासीय छप्पर में रखे अनाज, चारपाई, बर्तन, कपड़े आदि को जलाकर राख कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने में कामयाबी मिली। आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल लालचंद यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
यह भी पढ़ें:-पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान की हो सकती है घर वापसी, BJP से इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की अटकलें
