जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैनिक की सर्विस राइफल से दुर्घटनावश चली गोली, दो जवान घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक सैन्य शिविर के भीतर एक सैनिक की सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से सेना के दो जवान घायल हो गये।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंजाकोट इलाके के गलथी में उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ड्यूटी से लौटने के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक अपने हथियार उतार रहे थे। उन्होंने बताया कि अकस्मात गोली चलने से दो सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों में वह सैनिक भी शामिल है या नहीं जिसकी राइफल से गोली चली थी।

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कोल्हापुर में तनाव के बीच शांति की अपील की 

संबंधित समाचार