Video - लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की हत्या, वकीलों का जबरदस्त हंगामा, कहा - हमने पकड़ा शूटर, मोबाइल चलाती रही पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ एससी -एसटी कोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। यहां वकीलों की ड्रेस में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर पश्चिम यूपी के कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा की हत्या कर दी है। जिसके बाद वकीलों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ कर बुरी तरह मारा और फिर पुलिस को सौंप दिया है। वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन पुलिस के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया है। वकीलों का कहना है कि यहां पुलिस के जवान मोबाइल चलाते रहे जबकि वकीलों ने निहत्थे शूटर को दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस शूटआउट में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि एक वकील भी घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि संजीव जीवा 35 लोगों के गैंग को लीड करता था। मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी का साथी बताया जाने वाला जीवा के बारे में खबर मिल रही है कि उसका नाम ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदातों में सामने आया था। मौके पर भारी फोर्स तैनात है ,पुलिस के आला अधिकारी कोर्ट परिसर में पहुँच गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले एक हमलावर को वकीलों ने बुरी तरह पीटा है। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वकील हुए उग्र - पुलिस पर पथराव pic.twitter.com/H1Tqt6fkW2
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 7, 2023
ये भी पढ़ें -लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वकील हुए उग्र - पुलिस पर पथराव
