अयोध्या: शाम ढलते ही जगमगाने लगता है जन्मभूमि पथ, जल्द होगा लोकार्पण
अयोध्या/अमृत विचार। अयोध्या का जन्मभूमि पथ आकर्षक लाइटों से जगमगाने लगा है। शाम ढलते ही इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पथ निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही इस मार्ग लोकार्पण भी कर दिया जाएगा। अयोध्या आने वाले भक्त इस मार्ग से सीधे अपने आराध्य का दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर तक जाने के लिए तीन प्रमुख पथ को तैयार किया जा रहा है, जिसमें रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ शामिल हैं। वहीं भक्ति पथ और राम पथ का कार्य भी प्रगति पर है। जन्मभूमि पथ जो सीधे राम जन्मभूमि परिसर से जाकर मिलता है।
लगभग 800 मीटर लंबे रास्ते को यात्रियों की सुविधा युक्त तैयार किया जा रहा है। इस पर दो तरह के मार्ग बनाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ वाहनों को संचालित करने की योजना है। दूसरा यात्रियों के पैदल चलने की सुविधा होगी, जिस पर राजस्थान के पत्थरों को लगाया जा रहा है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा की मानें तो जन्मभूमि पथ को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या के गरिमा के अनुरूप तैयार कर रही है, जिस पर चलकर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु अपने भगवान का दर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वकील हुए उग्र - पुलिस पर पथराव
