Haldwani News : सलाखों के पीछे पहुंचा मंदिर में चोरी करने वाला शातिर, एक माह पूर्व लग चुका है गुंडा एक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन दिन पूर्व मंदिर में चोरी करने वाले चोर को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशेवर अपराधी है। इस मामले में देवलातल्ला कुंवरपुर काठगोदाम निवासी हरेंद्र क्वीरा पुत्र स्व. कुंवर सिंह क्वीरा ने काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि बीती 5 जून की रात 8 बजे राहुल थापा नाम का युवक मंदिर में घंटी चोरी कर रहा था। 

सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने मौके पर टीम रवाना की। अगले दिन लोगों की मदद से पुलिस ने गोकुलनगर जवाहरज्योति दमुवाढूंगा निवासी राहुल बिष्ट उर्फ थाना पुत्र बीर बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गईं 3 घंटियां भी बरामद कर ली गईं। आरोपी के खिलाफ इसी वर्ष अप्रैल में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। आरोपी पर पूर्व में चार और मामले में दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसटीएच में एमआरआई के लिए एक माह की वेटिंग, मरीजों के लिए लंबा इंतजार 

संबंधित समाचार